Aiden Markram :दक्षिण अफ्रीका का भरोसेमंद बल्लेबाज

Aiden Markram दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाजी हरफनमौला खिलाड़ी हैं। क्रिकेट जगत में उनकी पहचान एक तकनीकी रूप से सक्षम, आत्मविश्वासी और स्थिर बल्लेबाज के रूप में हुई है। अपने शांत स्वभाव और शानदार कौशल के कारण उन्हें साथी खिलाड़ी और फैन्स “पिल्ला” के नाम से बुलाते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मार्कराम ने कम समय में ही एक मजबूत छाप छोड़ी है।

जन्म और प्रारंभिक जीवन

https://en.wikipedia.org/wiki/Aiden_Markram
Aiden Markram

Aiden Markram का जन्म 4 अक्टूबर 1994 को सेंचुरियन, गौतेंग, दक्षिण अफ्रीका में हुआ था । बचपन से ही उनका झुकाव क्रिकेट की ओर था और उन्होंने स्कूल स्तर से ही अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका की घरेलू क्रिकेट संस्कृति में पले-बढ़े मार्कराम ने कम उम्र में ही बल्लेबाजी की बारीकियों को समझ लिया था, जो आगे चलकर उनके अंतरराष्ट्रीय सफर में काफी मददगार साबित हुआ।

शारीरिक बनावट

Aiden Markram लगभग 6 फीट 1 इंच (1.85 मीटर) की ऊंचाई और फिट एथलेटिक शरीर के साथ मार्कराम मैदान पर बेहद मजबूत हैं। उनकी शारीरिक क्षमता उन्हें तेज गेंदबाजों का सामना करने में मदद करती है और साथ ही उनके स्ट्रोक्स में भी बेहतरीन टाइमिंग और पावर देखने को मिलती है। उनकी फुर्ती फील्डिंग दोने में अच्छे  है।

बल्लेबाजी और खेलने की शैली

Aiden markram दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और अपनी साफ-सुथरी तकनीक, क्लासिक कवर ड्राइव और धैर्यपूर्ण पारी के लिए प्रसिद्ध हैं। वह नई गेंद का सामना संभालकर करते हैं। साथ ही वह जरूरत पड़ने पर आफस्पिन गेंदबाजी भी करते  हैं, जो टीम को एक अतिरिक्त विकल्प प्रदान करती है। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता और स्थिरता का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है।

अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत

Aiden Markram ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की ओर से साल 2017 में खेले । उनका डेब्यू शानदार रहा और उन्होंने शुरुआती मैचों में ही अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं और प्रशंसकों का ध्यान खींचा। उनकी पहली ही टेस्ट सीरीज में अच्छा  प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि वह लंबे समय तक टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

टेस्ट करियर
Aiden Markram टेस्ट क्रिकेट में मार्कराम की शुरुआत  प्रभावशाली रही। उन्होंने 28 सितंबर 2017 को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और शुरुआती 7 मैचों में 695 रन बनाए, जो किसी भी नए खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 2 अर्धशतक निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर 143 रहा, जो उनकी धैर्य, तकनीक और मानसिक मजबूती को दर्शाता है।
बल्लेबाजी रिकॉर्ड

Aiden markram ने अपने करियर में कई शानदार पारियां खेली हैं। फर्स्ट-क्लास में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 182 और लिस्ट-ए में 183 रहा है। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 8 शतक और 16 अर्धशतक उनके निरंतर प्रदर्शन को दर्शाते हैं। टेस्ट और घरेलू क्रिकेट में उनका औसत यह बताता है कि वह बड़े स्कोर बनाने में सक्षम हैं और लंबे समय तक क्रीज पर टिकने की क्षमता रखते हैं।

Read more…

Honda CB 125:सबसे पसंद की जाने वाली 125cc बाइक

 

Author

Spread the love

1 thought on “Aiden Markram :दक्षिण अफ्रीका का भरोसेमंद बल्लेबाज”

Leave a Comment