Gold Price Today: देश में सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। इस सप्ताह में 24 कैरेट सोना ₹3,320 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में ₹35,000 प्रति किलो का जोरदार उछाल देखने को मिला है। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संकेतों का भी कीमती धातुओं की कीमतों पर साफ असर दिख रहा है।
Today Gold Price:
आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,43,930 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,43,780 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव $4,603.51 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ी हैं। अगर ब्याज दरें घटती हैं तो निवेशक सोने और चांदी जैसे सेफ हेवन एसेट्स की ओर ज्यादा रुख कर सकते हैं।
देश के प्रमुख शहरों में Gold Price (₹ प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,31,950 | ₹1,43,930 |
| मुंबई | ₹1,31,800 | ₹1,43,780 |
| अहमदाबाद | ₹1,31,850 | ₹1,43,830 |
| चेन्नई | ₹1,31,800 | ₹1,43,780 |
| कोलकाता | ₹1,31,800 | ₹1,43,780 |
| हैदराबाद | ₹1,31,800 | ₹1,43,780 |
| जयपुर | ₹1,31,950 | ₹1,43,930 |
| भोपाल | ₹1,31,850 | ₹1,43,830 |
| लखनऊ | ₹1,31,950 | ₹1,43,930 |
| चंडीगढ़ | ₹1,31,950 | ₹1,43,930 |
Digital Gold Price: 24 कैरेट सोने के दाम:
| वजन | 24 कैरेट | डेली बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹14,159 | -₹43 |
| 8 ग्राम | ₹1,13,272 | -₹344 |
| 10 ग्राम | ₹1,41,590 | -₹430 |
| 100 ग्राम | ₹14,15,900 | -₹4,300 |
आज भारत में 22 कैरेट सोने के दाम:
| वजन | 22 कैरेट | डेली बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹12,970 | -₹43 |
| 8 ग्राम | ₹1,03,760 | -₹344 |
| 10 ग्राम | ₹1,29,700 | -₹430 |
| 100 ग्राम | ₹12,97,000 | -₹4,300 |
चांदी की कीमत में भी तेजी:
सोने के दाम (Gold Price Today) ऊंचे बने हुए हैं, वहीं चांदी की कीमतों में भी वीकली बेसिस पर मजबूती देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह में चांदी का भाव ₹35,000 प्रति किलो बढ़कर ₹2,95,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव $90.33 प्रति औंस दर्ज किया गया है। घरेलू बाजार में साल 2026 में अब तक चांदी की कीमत करीब 22.4% चढ़ चुकी है, जो इसकी मजबूत डिमांड और ग्लोबल में भी बानी हुई है।
सोने की दर कैलकुलेटर:
Gold Price Calculator / सोने की दर कैलकुलेटर की मदद से आप शहर, कैरेट (22K/24K) और वजन चुनकर सोने की कुल कीमत तुरंत जान सकते हैं। यह टूल ज्वैलरी खरीदने और निवेश की प्लानिंग के लिए बेहद उपयोगी है।
Rea more..
1 thought on “Gold Price Today: हफ्तेभर में ₹3,320 की बढ़त, चांदी निवेशकों की चांदी”