
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर Nitin Nabin की नियुक्ति की घोषणा करते ही (BJP) में उत्सव का माहौल बन गया। संगठन पर्व 2025 के तहत संपन्न हुई इस चुनाव प्रक्रिया के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा Nitin Nabin को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद, मंडल बिलारी के मोहल्ला हर्ष नगर में BJP पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और शुभकामनाएं दीं।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ चयन:
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जहाँ संगठन के सबसे निचले स्तर यानी बूथ अध्यक्ष से लेकर सर्वोच्च पद राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चयन पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।उन्होंने कहा कि भाजपा में पद और जिम्मेदारी किसी परिवारवाद या बंद कमरे के फैसलों से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठनात्मक कार्यशैली के आधार पर तय होती है। यही कारण है कि पार्टी आज देश की सबसे बड़ी और मजबूत राजनीतिक ताकत बनकर उभरी है।
कार्यक्रम में रहे ये प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद:
कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर डॉ. मेघपाल सिंह, राजीव सैनी, वीरपाल कोली, Nitin Nabin, मनोज प्रजापति, गोपाल यादव, धर्मेंद्र गांधी, राजेंद्र ठाकुर, राजीव शर्मा, वरुण चौहान, अभिषेक जैन, गिरीश बाबू, राकेश यादव और सभासद मनोज सक्सेना सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कौन हैं Nitin Nabin?
Nitin Nabin BJP के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। वह बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव, युवा नेतृत्व और तेज-तर्रार कार्यशैली के कारण उन्हें पार्टी में मजबूत पहचान मिली है।वह BJP के वरिष्ठ नेता नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं और वर्ष 2006 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने लगातार चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की।
कार्यकर्ताओं में दिखा नया जोश:
BJP कार्यकर्ताओं का कहना है कि Nitin Nabin के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित और सक्रिय बनेगा। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से कार्यकर्ताओं में नया जोश और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि नए नेतृत्व में पार्टी की नीतियाँ और विचारधारा जमीनी स्तर तक और प्रभावी ढंग से पहुँचेगी, जिसका सीधा लाभ आगामी चुनावों में भाजपा को मिलेगा।
Read more..