वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश कर दिया है। सरकार का दावा है कि यह बजट आम आदमी, महिलाओं, किसानों और युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जो लोग बड़ी उम्मीद लगाए बैठे लोगों को इस बजट से निराशा भी हाथ लगी है। खासतौर पर शेयर बाजार निवेशकों के लिए झटका हैं।
53 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट साइज:
Budget 2026 का कुल आकार 53 लाख करोड़ रुपये से अधिक रखा गया है। सरकार ने इस बजट में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और परिवहन क्षेत्र पर खास जोर दिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट का मकसद देश की आर्थिक ग्रोथ को रफ्तार देना और आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाना है।
रेलवे को बड़ी सौगात, 7 नए रेल कॉरिडोर:
रेलवे सेक्टर के लिए Budget में बड़ा ऐलान किया गया है। सरकार ने 7 नए रेल कॉरिडोर शुरू करने की घोषणा की है। इससे न सिर्फ यात्री सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि माल ढुलाई भी तेज होगी, जिससे उद्योगों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य के मोर्चे पर राहत:
आम जनता को राहत देते हुए सरकार ने गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने का ऐलान किया है। इससे कैंसर, हार्ट डिजीज और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों पर इलाज का खर्च कम होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि यह फैसला आम आदमी के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।
किसानों और ग्रामीण भारत पर नजर:
Budget में किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर भी फोकस किया गया है। सरकार का कहना है कि आने वाले समय में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यक्रमों पर खर्च बढ़ाया जाएगा, जिससे गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
निवेशकों को क्यों हुआ नुकसान?
जहां एक ओर वेलफेयर स्कीम्स पर जोर दिया गया, वहीं टैक्स राहत और कैपिटल मार्केट से जुड़े बड़े सुधारों की उम्मीद कर रहे निवेशकों को इस बजट में कोई खास ऐलान नहीं मिला। यही वजह है कि बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
कुल मिलाकर कैसा रहा बजट 2026?
Budget 2026 को एक वेलफेयर-ओरिएंटेड बजट कहा जा सकता है, जिसमें आम आदमी की जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है। हालांकि, मिडिल क्लास और निवेशकों की कुछ बड़ी उम्मीदें इस बार भी अधूरी रह गईं।
Read more..
Vivo Y19 5G: सस्ती कीमत में 5G
1 thought on “Budget 2026: आम आदमी को राहत, निवेशकों को झटका”