दोस्तो Yamaha EC-06 कमें 4kWh की फिक्स्ड बैटरीदी गई है, जो सिंगल चार्ज पर 169 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज देती है। इसमें 9 PS की पावर और 26 Nm का टॉर्क मिलता है, जिससे स्कूटर स्मूद और फुर्तीला महसूस होता है। इसकी टॉप स्पीड 79 kmph है, जो शहर के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है।
IP67 सर्टिफाइड बैटरी:
इलेक्ट्रिक स्कूटर में दी गई मोटर और बैटरी को IP67 सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित हैं और बारिश या हल्के जलभराव जैसी परिस्थितियों में भी बिना किसी दिक्कत के काम कर सकती हैं। वहीं, स्कूटर के अन्य इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स को IP65 रेटिंग दी गई है, जो उन्हें धूल और पानी की तेज बौछारों से सुरक्षित बनाती है।
3 राइडिंग मोड और रिवर्स फीचर:
Yamaha EC-06 में कंपनी ने राइडिंग को ज्यादा आरामदायक और कस्टमाइज़ेबल बनाने के लिए Eco, Standard और Power जैसे तीन अलग-अलग राइडिंग मोड दिए हैं। Eco मोड बेहतर रेंज और एफिशिएंसी के लिए उपयुक्त है, जबकि Standard मोड रोज़मर्रा की सिटी राइड के लिए बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देता है। वहीं, Power मोड तेज एक्सेलेरेशन और ज्यादा पावर की जरूरत वाले हालात में बेहतर अनुभव प्रदान करता है। इन मोड्स की मदद से राइडर अपनी जरूरत और सड़क की स्थिति के अनुसार परफॉर्मेंस को आसानी से बदल सकता है।
Yamaha EC-06 डिस्क ब्रेक, LED लाइट्स:
सेफ्टी और स्टाइल—दोनों ही मामलों में Yamaha EC-06 को काफी मजबूत और आधुनिक बनाया गया है। बेहतर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस के लिए इसमें आगे और पीछे दोनों पहियों में 200mm के बड़े डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके साथ कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी मिलता है, जो ब्रेक लगाने पर आगे और पीछे दोनों ब्रेक को बैलेंस के साथ एक्टिव करता है। इससे अचानक ब्रेकिंग के दौरान स्कूटर पर कंट्रोल बना रहता है और फिसलने की संभावना कम हो जाती है, खासकर शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर।
Yamaha EC-06 में बड़ा स्टोरेज:
Yamaha EC-06 में Yamaha Motor Connect App का सपोर्ट दिया गया है, जिससे राइडर स्मार्ट फीचर्स और रीयल-टाइम डेटा एक्सेस कर सकता है। इसके अलावा इसमें 24.5 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें हेलमेट और रोजमर्रा का सामान आसानी से रखा जा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह स्कूटर खास तौर पर युवा, टेक-सेवी और ट्रेंड-सेटर यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
Read more..Renault Duster vs Toyota Hyryder: दमदार डिजाइन या ज्यादा माइलेज, किसे चुनें?