OPPO में मर्जर की तैयारी, Realme में शुरू हुई Cost Cutting

दोस्तों खबर सामने आई है कि स्मार्टफोन ब्रांड Realme जल्द ही OPPO के साथ मर्ज हो सकता है और स्वतंत्र ब्रांड के बजाय OPPO के सब-ब्रांड के रूप में काम करेगा। इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह कंपनी की ऑपरेशनल कॉस्ट कम करना बताई जा रही थी। अब इस खबर का असर जमीन पर दिखने लगा है। Realme ने भारत में Cost Cutting की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआत कर्मचारियों की छंटनी से हुई है।

सबसे पहले Sales Team पर गिरी गाज:

Realme की इस लागत कटौती का सबसे पहला असर सेल्स डिपार्टमेंट पर पड़ा है। कंपनी ने Sales Executive, Area Sales Manager और Ground Staff की छंटनी शुरू कर दी है। ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से जुड़े कर्मचारियों को भी संकेत दे दिए गए हैं कि उनका कार्यकाल सीमित हो सकता है।

गुजरात से शुरू हुई छंटनी, कई राज्यों में पुष्टि:

91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, यह छंटनी सबसे पहले गुजरात में देखने को मिली। इसके बाद खबर की पुष्टि के लिए दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत कई अन्य राज्यों में संपर्क किया गया, जहां सभी जगह कर्मचारियों ने इस बात को सही बताया कि Realme में बड़े स्तर पर बदलाव हो रहे हैं।

कर्मचारियों से मांगा जा रहा इस्तीफा, 30 अप्रैल आखिरी तारीख!

गुजरात के एक Realme एग्जीक्यूटिव ने बताया कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा गया है और कंपनी की ओर से संकेत मिले हैं कि 30 अप्रैल 2026 उनकी नौकरी की आखिरी तारीख हो सकती है। सिर्फ मैनेजमेंट ही नहीं, बल्कि रिटेल स्टोर्स पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी पद छोड़ना पड़ सकता है।

OPPO ने संभाला कंट्रोल, दिल्ली टीम को भी निर्देश:

दिल्ली में मौजूद Realme के एक अन्य एग्जीक्यूटिव ने बताया कि OPPO ने Realme के ऑपरेशंस पर नियंत्रण लेना शुरू कर दिया है। यहां भी Sales डिपार्टमेंट को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं, जिससे यह लगभग तय माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में Realme की स्वतंत्र पहचान कमजोर हो सकती है।

8 साल बाद फिर OPPO की छतरी के नीचे Realme:

Realme की शुरुआत मार्च 2018 में OPPO के सब-ब्रांड के तौर पर हुई थी। पहला स्मार्टफोन Realme 1 OPPO ब्रांडिंग के साथ लॉन्च हुआ था। बाद में सितंबर 2018 में Realme को एक Independent Brand बना दिया गया। अब करीब 8 साल बाद Realme फिर से OPPO की छतरी के नीचे लौटने को तैयार है। हालांकि ब्रांड नाम बना रहेगा, लेकिन संचालन अब OPPO के नियंत्रण में होगा।

निष्कर्ष

BBK Electronics के अंतर्गत आने वाले ब्रांड्स—OPPO, Vivo, OnePlus, iQOO और Realme—में यह बड़ा बदलाव Realme से जुड़े हजारों कर्मचारियों के लिए चिंता का कारण बन गया है। यह मर्जर OPPO के लिए कितना फायदेमंद होगा, यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन फिलहाल Realme के कर्मचारियों के लिए यह खबर अच्छी नहीं कही जा सकती।

Read more..

Yamaha EC-06 लॉन्च, 169KM रेंज के साथ प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर

Author

Spread the love

Leave a Comment