अमेरिका में पढ़ाई पूरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए Google ने बड़ा अवसर पेश किया है। टेक दिग्गज Google ने अपने अमेरिका सेल्स एसोसिएट प्रोग्राम (ASAP) के तहत नई वैकेंसी जारी की है। खास बात यह है कि OPT (Optional Practical Training) पर मौजूद छात्र भी Google में आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जो छात्र अमेरिका में रहकर अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए Google एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है।
क्या है Google का ASAP प्रोग्राम?
Google का ASAP (America Sales Associate Program) एक करियर डेवलपमेंट प्रोग्राम है, जिसे हाल ही में ग्रेजुएट हुए युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है। इस प्रोग्राम के तहत उम्मीदवारों को गूगल की कस्टमर सेल्स टीम के साथ काम करने का मौका मिलता है। यहां वे डिजिटल एडवरटाइजिंग, क्लाइंट मैनेजमेंट, डेटा एनालिसिस और बिजनेस स्ट्रैटेजी जैसे अहम स्किल्स सीखते हैं। गूगल इस प्रोग्राम के जरिए भविष्य के सेल्स और एनालिटिक्स लीडर्स तैयार करना चाहता है।
किन पदों पर निकली है भर्ती?
इस बार Google ने दो प्रमुख पदों पर भर्ती निकाली है—अकाउंट मैनेजर एसोसिएट और एनालिटिकल लीड एसोसिएट। अकाउंट मैनेजर एसोसिएट की भूमिका में चयनित उम्मीदवार क्लाइंट्स के साथ मिलकर एड कैंपेन और बिजनेस ग्रोथ पर काम करेंगे। वहीं, एनालिटिकल लीड एसोसिएट सेल्स टीम को डेटा आधारित इनसाइट्स प्रदान करेगा। दोनों ही भूमिकाएं गूगल के बिजनेस ऑपरेशंस का अहम हिस्सा मानी जाती हैं और करियर ग्रोथ के बेहतरीन अवसर देती हैं।
कहां मिलेगी पोस्टिंग?
अकाउंट मैनेजर एसोसिएट को अटलांटा, शिकागो, न्यूयॉर्क सिटी, सैन फ्रांसिस्को और प्लाया विस्टा जैसी लोकेशन पर काम करने का मौका मिल सकता है। एनालिटिकल लीड एसोसिएट की पोस्टिंग मुख्य रूप से शिकागो में होगी। गूगल के इस प्रोग्राम में दो रोटेशन पूरे करने के बाद फुल-टाइम रोल मिलने की भी संभावना रहती है, जिससे उम्मीदवारों को लंबे समय तक गूगल के साथ काम करने का अवसर मिल सकता है।
क्या हैं पात्रता और जरूरी शर्तें?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अमेरिका में कानूनी रूप से काम करने की अनुमति होनी चाहिए। OPT स्टूडेंट्स को EAD (Employment Authorization Document) के जरिए यह अनुमति मिलती है। Google की करियर वेबसाइट पर साफ कहा गया है कि आवेदन के लिए अमेरिकी नागरिक होना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित शहरों में शिफ्ट होने के लिए तैयार रहना होगा। मजबूत कम्युनिकेशन स्किल और एनालिटिकल सोच इस भूमिका के लिए जरूरी मानी जाती है।
मेंटरशिप और ग्रोथ के अवसर:
Google अपने कर्मचारियों को सिर्फ नौकरी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें सीखने और आगे बढ़ने का मौका भी देता है। ASAP प्रोग्राम के तहत प्रतिभागियों को अनुभवी प्रोफेशनल्स से मेंटरशिप मिलती है। इसके अलावा, गूगल के साथ काम करने से ग्लोबल एक्सपोजर और इंडस्ट्री नेटवर्क भी मजबूत होता है, जो भविष्य के करियर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार Google की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय अपने रिज्यूमे को अपडेट रखना और संबंधित स्किल्स को स्पष्ट रूप से दिखाना जरूरी है। अगर आप अमेरिका में पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और टेक इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक चाहते हैं, तो गूगल

का यह अवसर आपके करियर को नई ऊंचाई दे सकता है।
Read more..