Netflix पर उपलब्ध 3 ऐसे शो जो आपका दिमाग घुमा देगें
Netflix समय-समय पर ऐसे शो रीलिज करता रहता है जो ऑडियंस को सोचने पर मजबूर कर देते है, ऐसे ही कुछ शो के बारे मे हम आपको बताने जा रहे है जिनको देखकर आप यह सोचने के लिए मजबूर हो जायेंगे कि आखिर लेखक के दिमाग मे यह कहानी कैसे आई होगी। यह शो टाइम ट्रेवलिंग पर आधारित शोज है जिनमे समय के अलग-अलग कॉन्सेप्ट दिखाये गये है:-

Table of Contents
Dark on Netflix
टाइम ट्रेवल पसंद करने वाला ऐसा कोई भी यूजर नही होगा जिसने डार्क के बारे मे नही सुना हो या नही देखा हो। इस शो मे टाइम ट्रेवल को बिल्कुल अलग तरीके से दिखाया है, इसमे समय को 33 साल के साइकल मे दिखाया है जिसमे चीजें रीपीट होती है।
इस शो की कहानी जर्मनी के छोटे से शहर की है जहां एक लड़का एक गुफा मे से निकलकर अपने बचपन मे पहुंच जाता है। इस शो के नेटफ्लिक्स पर 3 सीजन उपलब्ध है लेकिन हिन्दी मे देखने वाले दर्शकों का मात्र पहला सीजन ही हिन्दी मे मिलेगा।
Bodies on Netflix
इस शो की सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी एंडिंग देखने के लिए आपको अगले सीजन का इंतजार नही करना पड़ेगा क्योंकि इसकी कहानी पहले सीजन मे ही पूरी हो जाती है। इस शो की कहानी लैनहारवेस्ट लेन, लंदन की है जहां चार अलग-अलग टाइमलाइन यथा 1841, 1941, 2023 और 2053 मे वहां के लोकन डिटेक्टिवस को बिना कपड़ो की लाश मिलती है। इसकी कहानी जरूर चार अलग-अलग समय मे चलती है लेकिन कन्सेप्ट को अच्छे से समझाया गया है।
यह सीरीज एक नॉवल पर आधारित है जो कि ‘सी स्पेन्सर’ द्वारा लिखा गया है। IMDb पर इसे 7.8 वहीं Rotten Tomatoes पर 81% रेटिंग दी गई है। यह शो आपको अंग्रेजी के अलावा हिन्दी मे भी देखने को मिलेगा।
3 Body Problems on Netflix
यह शो चाइनीज नॉवेल ‘’Remembrance of Earth’s Past” पर आधारित है। इसमे चाइनीज रिवॉल्यूशन के समय एक व्यक्ति की विद्रोहियों द्वारा हत्या कर दी जाती है जिसका कारण उसकी विज्ञान मे मान्यता का होना है जिसके बाद उस व्यक्ति की बेटी को एक दूर दराज के इलाके मे भेज दिया जाता है जहां वो लड़की किसी तरीके से रेडियो केन्द्र से एलियन्स से सम्पर्क करने मे कामयाब हो जाती है जिससे वर्तमान मे अमेरिका के एक वैज्ञानिकों का ग्रुप के साथ सम्पूर्ण मानव जाति खतरे मे आ जाती है।
इस शो मे टाइम ट्रेवल के अलावा थ्रील भी अनुभव किया जा सकता है, इसको IMDb पर 7.5 वहीं Rotten Tomatoes पर 79% रेटिंग दी गई है। यह शो भी हिन्दी मे देखने को मिल जायेगा। हाल ही मे नेटफ्लिक्स द्वारा इसके दूसरे की अधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
Read More…Pushpa 2 का नया गाना ‘’अंगारों’’ हुआ रीलिज, दर्शको की मिल रही अलग-अलग प्रतिक्रियाऐं
2 Comments