
दोस्तों आप भी 25 हजार रुपये के बजट में एक पावरफुल 5G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो OnePlus Nord CE5 इस समय शानदार फ़ोन उपलब्ध है। इसकी लॉन्च कीमत करीब ₹28,999 है, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 14% तक की छूट के बाद यह लगभग ₹24,998 में मिल रहा है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ₹1,250 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। यानी कुल मिलाकर लगभग ₹5,200 तक की बचत दे रहा है। इस कीमत में इतनी बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स मिलना इसे खास बना देता है।
7100mAh बैटरी: लंबा चले, बार-बार चार्ज की जरूरत नहीं:
OnePlus Nord CE5 फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7,100mAh की विशाल बैटरी है। आमतौर पर मिडरेंज स्मार्टफोन्स में 5,000mAh बैटरी मिलती है, लेकिन यहां कंपनी ने ज्यादा पावर दी है। सामान्य इस्तेमाल में यह फोन आसानी से डेढ़ दिन तक चल सकता है। जो लोग लगातार सोशल मीडिया, यूट्यूब, गेमिंग या वीडियो कॉलिंग करते हैं, उनके लिए यह बैटरी बड़ी राहत देती है। लंबी ट्रैवलिंग या ऑफिस यूज के दौरान भी बार-बार चार्जिंग की जरूरत महसूस नहीं होती।
80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग: मिनटों में फुल पावर:
इतनी बड़ी बैटरी के साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। OnePlus Nord CE5 फोन को तेजी से चार्ज करती है, जिससे कम समय में ज्यादा बैटरी बैकअप मिल जाता है। अगर आपके पास समय कम है, तो थोड़ी देर की चार्जिंग भी दिनभर का काम निकाल सकती है। खास बात यह है कि कंपनी बॉक्स में चार्जर भी देती है, जिससे अलग से खर्च नहीं करना पड़ता।
6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले:
फोन में 6.77 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार कलर और डीप कॉन्ट्रास्ट प्रदान करता है। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद महसूस होती है। सोशल मीडिया ब्राउजिंग से लेकर हाई-ग्राफिक्स गेम्स तक, हर काम में स्क्रीन फ्लुइड नजर आती है। साथ ही कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन स्क्रीन को स्क्रैच से बचाती है।
दमदार परफॉर्मेंस और भरपूर स्टोरेज:
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8350 Apex चिपसेट दिया गया है, जो 5G सपोर्ट के साथ आता है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों में अच्छा प्रदर्शन करता है। फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। अगर ज्यादा स्पेस चाहिए तो माइक्रोएसडी कार्ड से इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यानी स्टोरेज की चिंता लगभग खत्म हो जाती है।
50MP Sony कैमरा: शानदार फोटो और वीडियो:
कैमरा सेगमेंट में भी OnePlus Nord CE5 मजबूत है। इसमें 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलता है, जिससे फोटो शार्प और स्टेबल आती हैं। 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा ग्रुप फोटो और लैंडस्केप के लिए उपयोगी है। वहीं 16MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा रिजल्ट देता है। इस कीमत में यह कैमरा सेटअप संतुलित और भरोसेमंद माना जा सकता है।
Read more..