SSC का मेगा भर्ती कैलेंडर जारी! 7 महीने में 9 बड़ी परीक्षाएं

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2026-27 के लिए भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है। मार्च से सितंबर 2026 के बीच आयोग कुल 9 प्रमुख परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करेगा। यानी अगले सात महीनों में केंद्र सरकार की विभिन्न नौकरियों के लिए बड़े पैमाने पर फॉर्म भरे जाएंगे। जो अभ्यर्थी CGL, CHSL, MTS, GD कांस्टेबल या अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह साल बेहद अहम रहने वाला है।

SSC मार्च में शुरू होंगी CGL, JE और  Post की आवेदन प्रक्रिया:

सबसे पहले मार्च 2026 में कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके साथ ही जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2026 और सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इन तीनों भर्तियों के लिए आवेदन अप्रैल 2026 तक लिए जाएंगे। इनकी टियर-1 या पेपर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) मई से जून 2026 के बीच प्रस्तावित है।

SSC अप्रैल में CHSL, स्टेनोग्राफर और हिंदी अनुवादक भर्ती:

अप्रैल 2026 में SSC तीन और महत्वपूर्ण भर्तियों का विज्ञापन जारी करेगा। इसमें कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 2026, स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2026 तथा कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2026 शामिल हैं। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन मई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। CHSL की टियर-1 परीक्षा जुलाई से सितंबर 2026 के बीच होगी, जबकि स्टेनोग्राफर और हिंदी अनुवादक की परीक्षा अगस्त से सितंबर 2026 के बीच कराई जा सकती है।

दिल्ली पुलिस SI और CAPF परीक्षा का शेड्यूल:

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन मई 2026 में जारी होगा। इसके लिए आवेदन जून 2026 तक लिए जाएंगे। इस परीक्षा का पेपर-1 अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। यह भर्ती पुलिस सेवा में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा अवसर मानी जाती है।

SSC MTS और हवलदार भर्ती जून-जुलाई में:

मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) और CBIC व CBN में हवलदार भर्ती 2026 के लिए आवेदन जून और जुलाई 2026 में लिए जाएंगे। इन पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा सितंबर से नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती खास महत्व रखती है और हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार इसमें भाग लेते हैं।

SSC GD कांस्टेबल भर्ती के आवेदन सितंबर में:

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), NIA, SSF और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और कांस्टेबल (GD) भर्ती 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया सितंबर से अक्टूबर 2026 के बीच शुरू होगी। इस परीक्षा का आयोजन जनवरी से मार्च 2027 के बीच संभावित है। कुल मिलाकर SSC का यह कैलेंडर अभ्यर्थियों को समय रहते तैयारी की स्पष्ट दिशा देता है, ताकि वे तय समयसीमा के भीतर आवेदन कर परीक्षा में सफलता हासिल कर सकें।

Read more..Google में जॉब का गोल्डन चांस! ग्रेजुएट्स के लिए निकला बड़ा मौका

Author

Spread the love

Leave a Comment