अगर आप एक सस्ता फ़ोन देख रहे है तो Vivo Y19 5G आपके लिए बहुत अच्छा फ़ोन है। कंपनी ने नवंबर में लॉन्च किया था और अब इस पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। फोन में 5,500mAh की दमदार बैटरी, 6.74 इंच LCD HD+ डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट जैसी खूबियाँ हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स।
डिस्प्ले और डिजाइन:
Vivo Y19 5G में 6.74 इंच का LCD HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है जो स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। डिस्प्ले TÜV Rheinland से सर्टिफाइड है जो कि लो ब्लू लाइट एमिशन के लिए सुरक्षित है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षा मिलती है।
पावरफुल बैटरी और चार्जिंग:
फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ आप पूरे दिन गेमिंग, वीडियो और ब्राउज़िंग आराम से कर सकते हैं। Vivo Y19 5G आपको बिना बार-बार चार्ज किए लंबे समय तक इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।
कैमरा और फोटोग्राफी फीचर्स:
Vivo Y19 5G के रियर में 13MP प्राइमरी कैमरा और 0.08MP सेकेंडरी कैमरा है। फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए पर्याप्त है। कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ आता है, जो रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें कैप्चर करता है।
प्रोसेसिंग और स्टोरेज:
फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है, जो कि सामान्य ऐप्स और गेमिंग के लिए अच्छा प्रदर्शन देता है। इसमें 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 15 बेस्ड Vivo FunTouch OS 15 पर चलता है।
सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी ऑप्शंस:
Vivo Y19 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा, फोन ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4 और USB टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। ये फीचर्स फोन को सुरक्षित और कनेक्टेड रखने में मदद करते हैं।
डिस्काउंट और ऑफर डील्स:
इस समय Vivo Y19 5G का MRP लगभग 14,999 रुपये है। लेकिन भारी डिस्काउंट के तहत इसे विजय सेल्स पर केवल 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर के साथ, खासकर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड पर EMI ट्रांजैक्शन करने पर, आप MRP से पूरे 7,500 रुपये की छूट पा सकते हैं। यही कारण है कि यह फोन इस वक्त सबसे सस्ते में उपलब्ध है।
Read more..
1 thought on “Vivo Y19 5G: सस्ती कीमत में 5G”