NewsBima

Mahadev ka Gorakhpur: रवि किशन की आगामी भोजपुरी फिल्म रचने वाली है इतिहास

March 21, 2024 | by ABHISHEK MAHAWAR

Mahadev ka Gorakhpur रवि किशन की आगामी भोजपुरी फिल्म रचने वाली है इतिहास

Mahadev ka Gorakhpur: रवि किशन की आगामी भोजपुरी फिल्म “महादेव का गोरखपुर” रचने वाली है इतिहास: अमेरिका में रिलीज हो रही है पहली भोजपुरी फिल्म। भोजपुरी के जाने माने सुपरस्टार और सांसद रवि किशन की आने वाली पेन इंडिया फिल्म “Mahadev ka Gorakhpur” जिसे अमेरिका में रिलीज किया जा रहा है और यह पहली भोजपुरी फिल्म होगी जो पेन इंडिया में रिलीज होगी इसी के साथ रवि किशन अपनी आगामी मूवी के साथ इतिहास रचने वाले हैं।

Mahadev Ka Gorakhpur release date:

यह भोजपुरी की पहली फिल्म होगी जो 150 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह देश की सभी भाषाओं की सबसे बड़ी थियेटर रिलीज होने वाली फिल्म बनने जा रही है। 29 मार्च को रिलीज हो रही इस फिल्म को ग्लोबल लेवल पर रिलीज किया जा रहा है बता दे की अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में “Mahadev ka Gorakhpur” को रिलीज किया जाएगा। 

यह भोजपुरी भाषा व समाज के लिए गर्व का क्षण होगा जब इतने बड़े लेवल पर मूवी को रिलीज किया जाएगा। बता दे की यूपी, बिहार, असम और बंगाल में यह फिल्म रिलीज हो रही है वही उत्तरप्रदेश में 52, बिहार में 72 और बंगाल और असम में 23 सिनेमाघरों में इस फिल्म को रिलीज किया जाना है।

Read also…randeep hooda new look: वीर सावरकर के लिए बदला हुआ लुक

Mahadev Ka Gorakhpur budget:

इसमें खास बात यह है की यह फिल्म सिनेफ्लिक्स और आयनिक्स जैसे बड़े जगहों पर रिलीज की जा रही है। इस मूवी के थियेटर में आने की खुशी और इतनी बड़ी सफलता को लेकर अभिनेता रवि किशन ने अपनी खुशी जाहिर की। रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री के पहले ऐसे अभिनेता है जिनकी फिल्म को इतनी बड़ी रिलीज मिल रही है उन्होंने इस विषय में कहा की यह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद ही गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा अब भोजपुरी माटी के बोल विश्व देखेगा ‘ हर हर महादेव’ भोलेनाथ के आशीर्वाद से यह फिल्म 29 मार्च से सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी हर हर महादेव। आपको बता दे की रवि किशन महादेव के बहुत बड़े भक्त है और उनकी भक्ति का अंदाजा आपको उनकी आगामी फिल्म Mahadev ka Gorakhpur में भी देखने को मिल जायेगा। फिल्म के निर्माण में काफी बड़े पैमाने पर खर्च किया गया है इसकी बजट की बात करें तो 10 से 15 करोड़ रुपए तक का बजट लगा है । 

इसके साथ ही इस फिल्म पर दर्शकों द्वारा नेगेटिव कॉमेंट भी देखने को मिल सकती है। राजेश मोहन के निर्देशन में बनी फिल्म Mahadev ka Gorakhpur में भगवान शिव की बेहद ही आस्था के साथ स्तुति की गई है ऐसा वर्णन कहीं नहीं हुआ है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग गोरखपुर और उसके आस पास के एरिया में की गई है यह फिल्म भोजपुरी के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी रीलीज होगी। रवि किशन प्रोडक्शन के साथ साझेदारी से वाया फिल्म ने महादेव का गोरखपुर फिल्म का निर्माण किया है। 

Mahadev ka Gorakhpur trailer:

Read More…Elvish Yadav news:एलवीश यादव का नया ठिकाना नोएडा की लुक्सर जेल हो गया है।

Author

  • ABHISHEK MAHAWAR

    मैं अभिषेक महावर मैंने अपनी ग्रैजुएशन पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज मानसरोवर जयपुर से की है उसके बाद PGDCA का डिप्लोमा सनराइज़ यूनिवर्सिटी अलवर से किया है मुझे बचपन से ऑटोमोबाइल में नई- नई कार या बाइक के बारे में जानकारी हासिल करने का शौक है और में अभी NEWSBIMA.COM पर ऑटोमोबाइल से जुडी न्यूज़ और नवीनतम जानकारी NEWSBIMA के पाठकों के लिए लाता हु।

    View all posts
Spread the love

RELATED POSTS

View all

view all